bpsc teacher result 2023 Archives - Pravartak Bharat https://pravartakbharat.com/tag/bpsc-teacher-result-2023/ My WordPress Blog Sun, 22 Oct 2023 07:14:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.1 Bihar Teacher Result: BPSC ने शिक्षक भर्ती के बचे हुए रिजल्ट किये जारी, उच्च-माध्यमिक के 4 विषयों के भी आए परिणाम https://pravartakbharat.com/2023/10/22/2484-xcihkc/ https://pravartakbharat.com/2023/10/22/2484-xcihkc/#respond Sun, 22 Oct 2023 07:14:47 +0000 https://thebharat.net/?p=2484 बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शिक्षक भर्ती (Bihar Teacher Result) परीक्षा के बचे हुए रिजल्ट जारी कर दिए है. शनिवार देर रात शिक्षक भर्ती परीक्षा के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के बचे हुए विषयों का परिणाम जारी किया गया है. इस बात की सूचना खुद आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने रात करीब 1 […]

The post Bihar Teacher Result: BPSC ने शिक्षक भर्ती के बचे हुए रिजल्ट किये जारी, उच्च-माध्यमिक के 4 विषयों के भी आए परिणाम appeared first on Pravartak Bharat.

]]>
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शिक्षक भर्ती (Bihar Teacher Result) परीक्षा के बचे हुए रिजल्ट जारी कर दिए है. शनिवार देर रात शिक्षक भर्ती परीक्षा के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के बचे हुए विषयों का परिणाम जारी किया गया है. इस बात की सूचना खुद आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने रात करीब 1 बजे ट्वीट करके दी.

माध्यमिक के सभी 10 विषयों का परिणाम जारी कर दिया गया है. वहीं उच्च माध्यमिक के बचे हुए चार विषयों का परिणाम भी जारी हो गया है. अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं. रात करीब 1 बजे आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने ट्वीट करके लिखा- शेष सभी टीआरई परिणाम हमारी वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए एनआईसी को भेज दिए गए हैं. 67 वीं सीसीई के अंतिम परिणाम इस महीने के अंत तक घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: DA Hike: सरकारी कर्मचारियों को आज सैलरी में बढ़ोत्तरी का मिल सकता है दिवाली गिफ्ट, 4% महंगाई भत्ता देने की तैयारी

माध्यमिक में कुल 26204 अभ्यर्थी हुए सफल

माध्यमिक में भी कई विषयों में निश्चित सीट से कम अभ्यर्थी ही सफल हो सके है. इसमें सीटों की संख्या 32419 थी जिसमें 26204 अभ्यर्थी ही सफल हुए हैं.

17 अक्टूबर से एक-एक कर जारी किया जा रहा रिजल्ट

शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम 17 अक्टूबर से ही एक-एक कर कर जारी किया जा रहा है. शनिवार दिन रात माध्यमिक के 10 विषय और उच्च माध्यमिक के चार विषयों का परिणाम जारी कर दिया गया.

2 नवंबर को 25 हजार शिक्षकों को सीएम देंगे नियुक्ति पत्र

2 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार बीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा (Bihar Teacher Result) में सफल हुए 25,000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे. बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में एक लाख 22 हजार 324 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. जिसमें उच्च माध्यमिक के 23701, माध्यमिक के 26204 और प्राथमिक विद्यालय के 72,419 अभ्यर्थी शामिल हैं.

The post Bihar Teacher Result: BPSC ने शिक्षक भर्ती के बचे हुए रिजल्ट किये जारी, उच्च-माध्यमिक के 4 विषयों के भी आए परिणाम appeared first on Pravartak Bharat.

]]>
https://pravartakbharat.com/2023/10/22/2484-xcihkc/feed/ 0
BPSC Teacher Result 2023: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, याहा चेक करें पास हुवे की फेल  https://pravartakbharat.com/2023/10/17/2365-knsoau/ https://pravartakbharat.com/2023/10/17/2365-knsoau/#respond Tue, 17 Oct 2023 12:20:19 +0000 https://thebharat.net/?p=2365 BPSC Teacher Result 2023: बिहार में शिक्षक की नौकरी के लिए होने वाली परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. बिहार लोक सेवा आयोग ने 17 अक्टूबर 2023, मंगलवार को बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 का परिणाम bpsc.bih.nic.in पर घोषित किया है. फिलहाल हिंदी विषय का रिजल्ट जारी किया गया है. बिहार लोक सेवा […]

The post BPSC Teacher Result 2023: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, याहा चेक करें पास हुवे की फेल  appeared first on Pravartak Bharat.

]]>
BPSC Teacher Result 2023: बिहार में शिक्षक की नौकरी के लिए होने वाली परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. बिहार लोक सेवा आयोग ने 17 अक्टूबर 2023, मंगलवार को बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 का परिणाम bpsc.bih.nic.in पर घोषित किया है. फिलहाल हिंदी विषय का रिजल्ट जारी किया गया है.

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC Teacher Result 2023) ने उच्च माध्यमिक में कुल 30 विषयों के लिए परीक्षा का आयोजन किया था. बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा 24-26 अगस्त 2023 के बीच हुई थी. इसके जरिए बिहार में स्कूल शिक्षकों की कुल 1,70,461 रिक्तियों को भरने का लक्ष्य था. अन्य विषयों का परिणाम भी थोड़ी देर में वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: JFS Share: मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल के मुनाफे में 101% का इजाफा, शेयरों में आई बंपर तेजी!

3221 पद, 525 सफल

बिहार लोक सेवा आयोग ने उच्च माध्यमिक शिक्षा भर्ती परीक्षा में सबसे पहले हिंदी विषय का परिणाम घोषित किया है. इसके लिए कुल 3221 पदों पर भर्ती की जानी थी. लेकिन इस शिक्षक भर्ती परीक्षा के हिंदी विषय में सिर्फ 525 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. इस परीक्षा में शशिकांत पाण्डेय ने राज्य में टॉप किया है (BPSC Result 2023 Topper).

कितने पदों पर होगी भर्ती ?

शिक्षक भर्ती के जरिये राज्य में कुल 1,70,461 शिक्षक पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें से कक्षा 1 से 5 तक के लिए 79,943, कक्षा 9 व 10 के लिए 32,916 और कक्षा 11 व 12 के लिए 57,602 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की दो दिन पहले यानी 15 अक्टूबर 2023 को जारी की गई थी.

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम कैसे चेक करें?

बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट नीचे लिखे स्टेप्स के जरिए चेक कर सकते हैं. आप मोबाइल पर भी इसी प्रोसेस से अपना परिणाम देख सकते हैं.

  1. गूगल क्रोम सर्च इंजन पर  bpsc.bih.nic.in टाइप करें.
  2. वेबसाइट के होम पेज पर शिक्षक परिणाम जांचने के लिए लिंक नजर आएगा. उस पर क्लिक करें.
  3. वहां मांगे गए जरूरी क्रेडेंशियल के जरिए लॉगिन करें.
  4. रिजल्ट चेक कर उसे डाउनलोड कर लें. आप चाहें तो रिजल्ट का प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं.

The post BPSC Teacher Result 2023: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, याहा चेक करें पास हुवे की फेल  appeared first on Pravartak Bharat.

]]>
https://pravartakbharat.com/2023/10/17/2365-knsoau/feed/ 0